Home Uncategorized एक दिन की जिलाधिकारी बनी दिव्या, सुनी समस्याएं

एक दिन की जिलाधिकारी बनी दिव्या, सुनी समस्याएं

0

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश में ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम के तहत कक्षा सात की मेधावी छात्रा दिव्या भारती को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनता की समस्याओं को सुनने के अलावा प्रशासनिक कामकाज को समझने की कोशिश की। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बेटियों के सशक्तिकरण के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके अंतर्गत मिशन शक्ति के तहत परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की मेधावी बेटियों को एक दिन के लिए अधिकारी बनाने का निर्णय लिया है। हर जनपद से 100 बालिकाओं का चयन किया जाएगा, इससे इनमें निपुणता और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।

           इसी क्रम में  जनपद में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टांडा फतेहपुर की मेधावी छात्रा दिव्या भारती को एक दिन का डीएम बनने का मौका मिला है। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा दिव्या भारती को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।दिव्या भारती ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह के साथ कार्यालय में बैठकर जनता दर्शन में आने वाली फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रार्थना पत्रों/ समस्याओं मौके पर उपस्थित अधिकारीगणों को निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

         इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत हुआ है, जिसमें एक दिवस के लिए अधिकारी बनाने के संबंध में शासन के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी क्रम में जनपद में मेधावी छात्राओं का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि दिव्या भारती कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टांडा के कक्षा 7 की मेधावी छात्रा हैं जो ग्राम रसूलपुर टांडा की निवासी हैं उनको एक दिवस का जिलाधिकारी बनाने के लिए चयनित किया गया था। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव देना और उनके आत्मविश्वास व नेतृत्व गुणों का विकास करना है। चयनित बालिकाएं डीएम, सीडीओ, बीएसए, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, डीआईओएस जैसे पदों पर एक दिन के लिए कार्य करेंगी।


दिव्या भारती ने बतौर डीएम सुनीं लोगों की समस्याएं


इस अवसर पर दिव्या भारती ने बतौर डीएम फरियादियों की फरियाद सुन उनका निस्तारण किया। मीडिया से बात करते हुए छात्रा ने खुशी जताई है। आम जनमानस की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा प्रशासनिक कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी ली गई। इस दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, उप जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षिका श्रीमती बिंदु वर्मा तथा वार्डेन श्रीमती पुष्पा जयसवाल,उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version