अयोध्या।मण्डलायुक्त अयोध्या मंडल गौरव दयाल एवं मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने शुक्रवार को मसौधा ब्लॉक की कंदैलाजलापूर्तियोजना तथा मिल्कीपुर ब्लॉक की मिल्कीपुरजलापूर्तियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान यूपी जल निगम के अधिशासी अभियंता, डीसी डीपीएमयू, टीपीआई प्रतिनिधि और कार्यदायी संस्था के अधिकारी भी मौजूद रहे।
कंदैला योजना में निर्धारित 455 कनेक्शनों के सापेक्ष 495 कनेक्शन पूर्ण पाए गए। यहां 250 केएल क्षमता का ओवरहेड टैंक (12 मीटर स्टेजिंग), पंप हाउस, दो ट्यूबवेल, डीजी सेट और सोलर सिस्टम स्थापित कर क्रियाशील कर दिए गए हैं। निर्धारित 7.64 किमी पाइपलाइन के स्थान पर 8.12 किमी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कनेक्शन घर के अंदर उपलब्ध कराए जाएं, परिसर स्वच्छ रखा जाए, पौधारोपण कराया जाए तथा सोलर सिस्टम को ग्रिड से जोड़कर नेट मीटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मिल्कीपुर योजना के निरीक्षण के दौरान हाउस कनेक्शन घर के भीतर उपलब्ध पाए गए। सड़क पुनर्स्थापन कार्य भी संतोषजनक रहा, लेकिन ओवरहेड टैंक की फिनिशिंग में कमियां पाई गईं। इस पर मण्डलायुक्त ने उच्च गुणवत्ता की शटरिंग सामग्री के उपयोग व बेहतर फिनिशिंग के निर्देश दिए।