Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सीएचसी कर्मियों को बायोमेट्रिक हाजिरी के बिना नहीं मिलेगा जुलाई से वेतन

सीएचसी कर्मियों को बायोमेट्रिक हाजिरी के बिना नहीं मिलेगा जुलाई से वेतन

0
कार्यालय, मुख्य चिकित्साधिकारी, अयोध्या

अयोध्या।  जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति के लिए बायोमेटिक मशीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार बानियान ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि कतिपय चिकित्सा ईकाईयों से चिकित्साधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर समय से उपस्थित नही होते है। जिसके लिए सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि एक सप्ताह के भीतर बॉयोमेटिक लगाना सुनिश्चित करें। आदेश में कहा गया है कि जुलाई माह का वेतन बॉयोमेटिक से उपस्थिति सत्यापन के उपरान्त ही आहरित किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version