Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बिहार चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी,...

बिहार चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला संपर्क अभियान की संभाली कमान

0

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या की जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष रूप से महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी घरघर पहुंचाने का दायित्व दिया गया है। पार्टी ने उन्हें बिहार के गोपालपुर जिले की बरौली विधानसभा में चुनाव प्रबंधन और महिला संपर्क अभियान की कमान सौंपी है।

रोली सिंह अपनी टीम के साथ गांवगांव जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित कर रही हैं। वे उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मातृत्व लाभ योजना और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दे रही हैं। साथ ही महिलाओं को यह समझा रही हैं कि इन योजनाओं का लाभ उन्हें सीधे कैसे मिल रहा है और भविष्य में पार्टी की नीतियां उनके जीवन को किस प्रकार और सरल बनाएंगी।

उन्होंने बरौली विधानसभा के ग्रामसभा कोयनी, फुलवारिया, जगन्नाथा, दानापुर, इमलिया, बरौली नगर, श्रीरामपुर, प्यारेपुर, सुरवल, पैठानपट्टी, शहलादपुर, मधुसरया, करनपुरा, भटवलिया सहित दर्जनों गांवों में बैठकें कर महिलाओं की समस्याओं को भी सुना है और भरोसा दिलाया है कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी किया।

रोली सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को केंद्र में रखकर कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इसी संदेश को वे बिहार की महिलाओं तक पहुंचा रही हैं ताकि वे आगामी चुनाव में पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी हो सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version