Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पिता की मौत से रुकी ध्रुव की पढ़ाई, विवेक मौर्य ने उठाया...

पिता की मौत से रुकी ध्रुव की पढ़ाई, विवेक मौर्य ने उठाया आजीवन खर्च का जिम्मा

0

अंबेडकर नगर।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने जरूरतमंद राजभर परिवार की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। मरुई ताजपुर निवासी बद्रीनाथ राजभर की बीमारी के चलते मौत के बाद उनके 10 वर्षीय पुत्र ध्रुव राजभर की पढ़ाई आर्थिक संकट के कारण रुक गई थी। विवेक मौर्य ने ध्रुव की आजीवन पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है।

बताया गया कि बद्रीनाथ मुंबई में रहकर काम करते थे और उनकी आय से परिवार का भरण-पोषण होता था। कुछ दिनों पूर्व पैरालिसिस अटैक के चलते उनकी मौत हो गई। उनके पीछे पत्नी और कक्षा पांच में पढ़ने वाला पुत्र ध्रुव है। परिवार में कमाने वाला कोई अन्य सदस्य नहीं होने से बच्चे की पढ़ाई प्रभावित हो गई।

जानकारी मिलने पर विवेक मौर्य ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। ध्रुव से बातचीत के दौरान उसकी पढ़ाई के प्रति लगन देखकर उन्होंने आगे की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने का भरोसा दिया। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता, स्कूल ड्रेस व पठन सामग्री उपलब्ध कराई और निकटवर्ती विद्यालय में प्रवेश की व्यवस्था कराई।

इससे पूर्व विवेक मौर्य ने सिझौली निवासी राकेश प्रजापति की बेटी नंदिनी की पढ़ाई का जिम्मा भी उठाया था। उन्होंने सैनिक स्कूल में उसका प्रवेश कराने के साथ वर्षभर की फीस जमा कराई थी। नारायण फाउंडेशन की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में भी विभिन्न सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version