Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा 61वां रक्तदान शिविर का आयोजन, 26 ने...

सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा 61वां रक्तदान शिविर का आयोजन, 26 ने किया रक्तदान

0

अयोध्या। भगवान का दिया अल्प नहीं होता, रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता…”इस संदेश को सार्थक करते हुए सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में संत बाबा आसुदाराम सत्संग भवन, गुरु नानकपुरा में मंगलवार को 61वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह आयोजन मानवी राज के जन्मदिन पर किया गया।

शिविर में 31 पंजीकरण हुए, जिनमें से 26 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में विजय हसनी, संजय कुमार, सुभाष चंद्रानी, मनोज कुमार, नीतीश कुमार, तुषार साहू, रोहित मकीन, अभिषेक तिवारी, ऋषभ गोयल, रोहित बिजलानी, अल्तमस अली, गौरव मंदानी, प्रभुदास अनदानी, मिहिर नारंग, तुषार, मनोहर मध्यान, रजनीश मिश्रा, कशिश मोटवानी, प्रकाश मध्यान, भावना, अमित कुमार, तरुण कुमार, राजेश सोनी और विकास आहूजा शामिल रहे।

इस दौरान अंकिता खत्री और तुषार केसरवानी ने अपना पहला रक्तदान कर मिसाल पेश की। सभी रक्तवीरों ने मानवी राज को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए मानवता के लिए रक्तदान करने का संकल्प लिया। शिविर को सफल बनाने में रोहित बिजलानी, राजेश सोनी, पारुल आहूजा, कशिश आहूजा, रक्त विभाग के सभी सदस्य और चिकित्सकों का विशेष सहयोग रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version