Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला अधिवक्ताओं को चैंबर देने की मांग, सांसद लाल जी वर्मा ने...

महिला अधिवक्ताओं को चैंबर देने की मांग, सांसद लाल जी वर्मा ने दिया आश्वासन

अंबेडकरनगर। जिले में अधिवक्ता समुदाय के हितों को लेकर एक अहम पहल करते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष केडी मिश्रा व सचिव विशाल सिंह ने एसोशिएशन के सभागार में पहुंचे सांसद लाल जी वर्मा से महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग चैंबर उपलब्ध कराने की मांग की।

इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से दिलीप तिवारी, धीरज पांडे, संजय तिवारी, रवीस शुक्ला, इंद्रमणि शुक्ला, सुरेंद्रनाथ यादव व पवन यादव सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल थे।

सांसद लाल जी वर्मा ने अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि उनका पूरा प्रयास अधिवक्ता हितों की रक्षा के लिए रहेगा। उन्होंने कहा कि महिला अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य सुविधा देने की दिशा में जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

अधिवक्ताओं ने सांसद के आश्वासन का स्वागत किया और अपेक्षा जताई कि जल्द ही महिला अधिवक्ताओं को समुचित बैठने की सुविधा मिल सकेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments