Saturday, June 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याधारदार हथियार से सोते समय युवक की हत्या, घर के बाहर छप्पर...

धारदार हथियार से सोते समय युवक की हत्या, घर के बाहर छप्पर में मिला शव


अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप परिजनों ने उसके चाचा पर लगाया है। रात में मृतक के पिता जेनरेटर में पानी डालने उठे तो उन्होंने अपने पुत्र की चारपाई के नीचे खून बहता देखा। चारपाई पर उन्होंने देखा की उनके पुत्र का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ है।
मृतक दिनेश कुमार वर्मा इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरा करने के बाद बीएसएफ की तैयारी कर रहा था। 2/3 जून की रात वह अपने घर के बाहर छप्पर में सोया हुआ था। मृतक के परिजनों ने जमीनी विवाद में मृतक के चाचा तथा एक अन्य पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दिनेश की हत्या की है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई विनोद वर्मा ने तहरीर दी है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछंतांछ की जा रही है। अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments