Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न


महापौर बोले – उनका जीवन चरित्र आज भी प्रेरणा स्रोत


अयोध्या। सर्किट हाउस में महावीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्मोत्सव वर्ष के अंतर्गत दो दिवसीय निबंध प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अवध ग्रामोद्योग समिति सुल्तानपुर द्वारा किया गया, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अवधी लोक समूह समिति अयोध्या के कलाकारों ने दीं। समारोह के समापन अवसर पर नगर निगम अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके त्याग, शौर्य और नारी सशक्तिकरण के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का आदर्श चरित्र आज के समाज विशेषकर महिलाओं के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने की। संयोजक कमला शंकर पांडे, अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी रहे। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए कलाकारों को साल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments