Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापार्षद हेतु भाकपा माले प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

पार्षद हेतु भाकपा माले प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

अयोध्या। वामदलों की तरफ से बृहस्पतिवार को भाकपा (माले) की प्रत्याशी रफीकुल निशा ने अपने समर्थकों के साथ अयोध्या नगर निगम के वार्ड संख्या 30 दशरथ कुण्ड से पार्षद पद हेतु नामांकन दाखिल किया। पार्टी के जिला प्रभारी अतीक अहमद ने बताया कि नगर निगम चुनाव में भ्रष्टाचार और क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाएं हमारा प्रमुख मुद्दा होगा। तो वही पार्षद प्रत्याशी रफीकुल निशा ने बताया कि हमारे वार्ड में नाली और सड़क की समस्या बहुत है यदि मुझे जनता चुनती है तो सबसे पहले वार्ड में यही काम कराया जाएगा।इ स अवसर पर भाकपा जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी, भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य राम भरोस, माकपा जिला सचिव अशोक यादव, के आर यादव, ऐपवा संयोजक सुनीता गौड़, उमाकांत विश्वकर्मा, विनोद सिंह, अयोध्या प्रसाद तिवारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नवमी लाल यादव, आफाक उल्ला , अजय शर्मा, राम सिंह, मंहगू यादव, ओमप्रकाश यादव, रमेश गौड़, रामसिंह साहू, तिलक राम, कुन्दन यादव, इंतजार अली, मो० आरिफ, सुनील विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव, राम कृष्णा, राम जनम वर्मा, करन यादव, बब्बन यादव,निजाम, राम किशोर, राम शब्द, गोवर्धन, सैफ, राजकुमार, संगीता, राज कुमारी, राधा, आशा, विमला देवी, माया देवी, रीता, शान्ती, मंजू मौर्य, विद्या, वन्दना, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments