Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाम संशोधन के आरोप में लेखपाल निलंबन पर बवाल, तहसील परिसर में...

नाम संशोधन के आरोप में लेखपाल निलंबन पर बवाल, तहसील परिसर में लेखपाल संघ का अनिश्चितकालीन धरना


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। नाम संशोधन के बदले तीन हजार रुपये की मांग किए जाने की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी द्वारा एक लेखपाल को निलंबित किए जाने से नाराज जलालपुर लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। लेखपाल संघ ने निलंबन को निराधार बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम ताहापुर निवासी अनुराग पुत्र अनिल कुमार ने बीते 15 दिसंबर को उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनके पिता की मृत्यु के बाद संपत्ति की वरासत कराए जाने के दौरान पिता का नाम अनिल कुमार के स्थान पर गलती से अली कुमार दर्ज हो गया। नाम संशोधन के लिए प्रार्थना पत्र देने पर संबंधित हल्का लेखपाल द्वारा तीन हजार रुपये की मांग की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से आक्रोशित जलालपुर लेखपाल संघ ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

लेखपाल संघ का कहना है कि काश्तकार द्वारा दी गई शिकायत पूरी तरह निराधार है और बिना किसी ठोस साक्ष्य के ही साथी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है, जो न्यायसंगत नहीं है। संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक निलंबन वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

धरना शुरू होने से तहसील परिसर में कार्य प्रभावित होने लगा है। वहीं प्रशासन की ओर से मामले को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments