Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग प्रभावितों के मुआवजे पर बनी सहमति

चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग प्रभावितों के मुआवजे पर बनी सहमति

0

◆ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जिलाधिकारी के साथ की बैठक, दुकानों के मुआवजे पर देर शाम तक निर्णय की उम्मीद


अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आए प्रभावितों के मुआवजे को लेकर बुधवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के साथ बैठक की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रभावित परिवारों को दिए जाने वाले मुआवजे को लेकर सहमति बन गई। इसके बाद मुआवजे से संबंधित आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बैठक में प्रभावितों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से मार्ग के किनारे स्थित दुकानों और उनके मुआवजे को लेकर अधिकारियों एवं प्रभावित पक्ष के बीच बातचीत हुई। इस मुद्दे पर देर शाम तक सहमति बनने की उम्मीद जताई गई है। विधायक ने कहा कि प्रभावित लोगों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा और उन्हें अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का विकास अयोध्या की आवश्यकताओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, लेकिन विकास के साथ प्रभावित परिवारों के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। प्रशासन के साथ हुई वार्ता में मुआवजे को लेकर सहमति बन गई है। दुकानों से जुड़े मामलों पर भी बातचीत चल रही है। प्रयास है कि प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान आपसी सहमति और नियमानुसार कराया जाए।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर प्रशासन लगातार संपर्क में हैं।  बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वास्तविक स्थिति को सामने रखा जाना चाहिए, ताकि स्थिति को लेकर भ्रम न रहे। मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने कहा कि चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़े मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ गए लोगों में अधिकांश किराएदार हैं। बैठक में प्रभावितों के साथ अन्य अधिकारी व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version