Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने दिया कचहरी गेट पर धरना

कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने दिया कचहरी गेट पर धरना

0

◆ प्रदेश की कानून व्यवस्था खस्ता हाल – मनोज गौतम


अयोध्या। कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने कचेहरी गेट पर विरोध प्रर्दशन किया। विरोध प्रर्दशन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव तथा महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। प्रेस क्लब पर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र होकर कचेहरी गेट तक पैदल मार्च किया। गेट बंद होने के कारण कचेहरी गेठ पर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।

इससे पूर्व प्रेस क्लब में प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खस्ता हाल है और उत्तर प्रदेश के मुखिया जाति और धर्म देखकर अपराधियों और निर्दोषों पर कार्यवाही कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार के मुखिया खुद ही न्यायाधीश की भूमिका निभा रहे हैं और मुख्यमंत्री कार्यालय से अपराधी चिन्हित किया जा रहे हैं तथा उन पर मुख्यमंत्री के इशारे पर गैर कानूनी तरीके से कार्यवाही की जा रही है।

जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा लोकसभा चुनाव में अपनी पराजय देखकर भाजपा बौखला गई है और हताशा भारी कार्यवाही पूरे प्रदेश में देखने को मिल रही है ,इसका कांग्रेस पार्टी प्रबल विरोध करती है। भाजपा सरकार ने उप्र को ‘फ़र्ज़ी एनकाउंटर की राजधानी’ बना दिया है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है। लगातार कही न कहीं महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं हो रही हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा जिस तरह लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा हाफ हो गई इस तरह विधानसभा में भाजपा साफ हो जाएगी।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलडोजर को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लिया था और बुलडोजर को ही न्याय का प्रतीक बना दिया गया था, पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से बुलडोजरी सोच का ध्वस्तीकरण हो गया।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह, रामदास वर्मा , अभिषेक सिंह राणा ,अंबेडकर नगर से सुनील मिश्रा, रेनू राय , सविता यादव, दयावती, दिनेश शुक्ला ,शैलेंद्र पांडे ,पीसीसी सदस्य संजय तिवारी , रामेंद्र त्रिपाठी, अमरीश पांडे,कविंद्र साहनी, प्रवीण श्रीवास्तव ,प्रदीप निषाद, अनंत राम सिंह, अमित जायसवाल, राजेंद्र रावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version