Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसीओ सिटी ने कोतवाली का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सीओ सिटी ने कोतवाली का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अंबेडकरनगर। सीओ सिटी नीतिश तिवारी ने मंगलवार को अकबरपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, बीट पुस्तिकाओं तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोतवाली क्षेत्र में गश्त व्यवस्था और बीट प्रणाली को और अधिक सक्रिय बनाया जाए, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडे, आरिया चौकी प्रभारी जयप्रकाश यादव, कस्बा चौकी प्रभारी नेहा सिद्धार्थ, एसआई शिवांगी त्रिपाठी, सरवर क्षेत्र चौकी प्रभारी संदीप कुमार, दीवान कौशल शुक्ला, दीवान स्वप्निल सिंह, अमित त्रिपाठी, रेनू वर्मा सहित महिला हेल्प डेस्क टीम व समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

सीओ सिटी ने साफ कहा कि फरियादियों के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments