Thursday, October 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअटवाई रेलवे क्रॉसिंग हादसा: मृत महिलाएं निकलीं सास-बहू, मुकेरीपुर गांव की थीं...

अटवाई रेलवे क्रॉसिंग हादसा: मृत महिलाएं निकलीं सास-बहू, मुकेरीपुर गांव की थीं निवासी


अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के अटवाई रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार को वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से जान गंवाने वाली दोनों महिलाओं की पहचान हो गई है। दोनों रिश्ते में सास-बहू थीं और मुकेरीपुर गांव की निवासी बताई जा रही हैं। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतकों में एक महिला की उम्र करीब 50 वर्ष, जबकि दूसरी की उम्र लगभग 25 वर्ष थी। दोनों मुसहर समुदाय से ताल्लुक रखती थीं। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों रेलवे पटरी के किनारे बैठी थीं। इसी दौरान वाराणसी से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से यह हादसा हो गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची अहिरौली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments