Thursday, October 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादुर्गा पूजा और दशहरा की व्यवस्थाओं के लिए निगम कर्मियों की महापौर...

दुर्गा पूजा और दशहरा की व्यवस्थाओं के लिए निगम कर्मियों की महापौर ने की सराहना


◆ 150 से अधिक प्रतिमा स्थलों पर सफाई मित्र तैनात, 1500 कर्मियों ने संभाली सफाई व्यवस्था


अयोध्या। दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान नगर निगम क्षेत्र में सफाई, प्रकाश, पेयजल आपूर्ति और मार्ग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों ने आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, जिससे उत्सव के दौरान व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहीं।

महापौर ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान नगर निगम क्षेत्र में स्थापित 150 से अधिक दुर्गा प्रतिमा स्थलों पर दो-दो सफाई मित्रों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों की सफाई के लिए 1500 सफाई मित्र लगाए गए थे। पूजा पंडालों और भंडारा स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 42 टैंकरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की गई।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा गया। जीआईसी चौराहा, चौक और निर्मली कुंड घाट सहित प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए टेंट लगाए गए थे। इन स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था भी की गई, ताकि विसर्जन के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी न हो।

महापौर के अनुसार, उत्सव के दौरान प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 65 कर्मचारियों ने जिम्मेदारी संभाली। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने व्यवस्थाओं की निगरानी की। सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश और मार्ग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए गए।

महापौर ने दुर्गा पूजा और दशहरा के आयोजन में सहयोग के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों और समिति के बीच बेहतर समन्वय से उत्सव के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने में मदद मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments