Thursday, October 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासावन कृपाल रूहानी मिशन के रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने किया...

सावन कृपाल रूहानी मिशन के रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने किया रक्तदान


◆ विकास आहूजा ने किया 75वीं बार रक्तदान, 17 लोगों ने कराया था पंजीकरण


अयोध्या। सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में गुरुवार को रामनगर कॉलोनी, अयोध्या कैंट में 68वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 17 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 15 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान विकास आहूजा ने 75वीं बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की सेवा के प्रति अपना समर्पण प्रदर्शित किया।



मिशन की ओर से समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में आयोजित शिविर में अनिल कुमार, सुनील लखमणि, आकाश हिमनानी, अंकित जायसवाल, विशाल, राहुल आहूजा, रोहित मखीजा, राहुल, डॉ. अमर प्रजापति, राजकुमार, अभिषेक सिंह, अमित गोस्वामी, श्रेय राजपाल, विजय और विकास आहूजा ने रक्तदान किया।

शिविर को सफल बनाने में रक्तदाताओं के साथ जिला रक्त कोष विभाग की टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। मिशन की ओर से सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की गई।

इस अवसर पर सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष घनश्याम अमलानी ने अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उसका जीवन बचाने में योगदान दिया जा सकता है। मिशन ने भविष्य में भी मानव कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments