हेलीपैड से निकलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले हनुमानगढ़ी पहुँचे और वहाँ दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुँचे। यहाँ श्रीराम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और महासचिव चंपत राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने आगंतुक अतिथियों के आवास, भोजन, मार्ग सुगमता, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।