Sunday, July 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरटिकट बंटवारे को लेकर सपाइयों में घमासान, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ने...

टिकट बंटवारे को लेकर सपाइयों में घमासान, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ने दिया इस्तीफा


अंबेडकर नगर। टिकट बंटवारे को लेकर जिले समाजवादी पार्टी में घमासान सतह पर आ गया है। वही टिकट ना मिलने से नाराज पूर्व प्रदेश महासचिव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है।



टिकट को लेकर पुराने वा नए सपाइयों की लड़ाई उभर चुकी है। पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विद्यावती राजभर ने आरोप लगाया है पुराने समाजवादी के सिपाहियों कि उपेक्षा कर बसपा से आए हुए चंद दिन में ही एक विधायक के पैरवी पर टिकट देने का काम किया गया और हमसे एक बार भी पार्टी के किसी नेता ने पूछने का भी प्रयास नहीं किया। वहीं  30 वर्षों से  जिस तरह पार्टी के हित में त्याग कर बढ़ाने का काम किया गया था वह अब एक छलावा होता साबित हो रहा है। विद्यावती राजभर ने यह भी कहा की  पार्टी के मुखिया  स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने एक बेटी की तरह सम्मान देते हुए हमारे कद को भी बढ़ाने का काम किया था तो वहीं  सपा में नए लोगों के आगे समाजवादी पार्टी जिस तरह अपना जनाधार बढ़ाने का प्रयास पुरानी समाजवादियों को छोड़कर कर रही है ऐसी स्थिति में सफलता मिलना टेढ़ी खीर साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments