अयोध्या। जनपद की सीमा पर स्थित जनपद सुलतानपुर के तहसील बल्दीराय क्षेत्र के डालिम्स सनबीम स्कूल डोभियारा हलियापुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूवात मुख्य अतिथि मुख्य सूचना आयुक्त व पूर्व डीजीपी आर.के विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुल्तानपुर उषा, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह तथा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह व ज्योति सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।
