Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुरानी रंजिश को लेकर महिला की पिटाई मुकदमा दर्ज,

पुरानी रंजिश को लेकर महिला की पिटाई मुकदमा दर्ज,

भीटी अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र की अनीता पत्नी घनश्याम निवासी ग्राम पूरे दरबार ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 19 अप्रैल की शाम को  अपने खेत में लहसुन की खुदाई कर रही थी , तभी मेरे विपक्षी सीता पत्नी मोहन निवासी पूरे दरबार और दो अज्ञात  इनके साथ थे पुरानी रंजिश को लेकर मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देने लगी, जब हमने विरोध किया तो हमारी लात घुसा एवं डंडे से मारने लगी और हमारी विवो की मोबाइल तोड़ दी। विपक्षी के मारने से हमें चोटें आई हैं। हल्ला गुहार पर तमाम लोगों के आने के बाद विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। विपक्षी सीता के दो पुत्र आकाश व  विशाल पुत्र मोहनलाल मोबाइल से जान से मारने की धमकी देते हैं। जब इस विषय पर थाना अध्यक्ष बेचू सिंह यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सीता पत्नी मोहनलाल, आकाश पुत्र मोहनलाल विशाल पुत्र मोहनलाल दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments