Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर टीन शेड लगाने को लेकर हुई मार मारपीट में एक दर्जन से...

टीन शेड लगाने को लेकर हुई मार मारपीट में एक दर्जन से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर देहात में टीन शेड लगाने का विरोध करने पर महिला समेत उसके परिवार के लोगों से मारपीट करने और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जलालपुर देहात में मालीपुर टैक्सी स्टैंड के पास रहने वाली सुशीला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका किरायेदार विजय प्रकाश अपने पुत्र बंटी समेत करीब 10-15 लोगों के साथ सोमवार को विवादित जमीन पर टीन शेड लगाने लगा। विरोध करने पर आरोपितों ने सुशीला देवी और संगीता के साथ मारपीट की और उन्हें जबरन दुकान के अंदर खींच ले गए। आरोप है कि इसी दौरान विजय प्रकाश, बंटी, चंद्रप्रकाश, सूर्यप्रकाश और श्रीप्रकाश समेत अन्य लोगों ने सुशीला के पुत्र शिवम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

पीड़िता के मुताबिक घटना के दौरान आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। सुशीला देवी ने जमीन के संबंध में फर्जी खतौनी के आधार पर विजय प्रकाश द्वारा खुद को खातेदार बताकर कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version