Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गाडी खडी करने के विवाद में हनुमानगढ़ी से जुडे संतो पर केस...

गाडी खडी करने के विवाद में हनुमानगढ़ी से जुडे संतो पर केस दर्ज

0
ayodhya samachar

अयोध्या। हनुमानगढ़ी से जुड़े संतो पर केस दर्ज किया गया है। मामला 14 अक्टूबर की शाम इमलीबाग आश्रम में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। इस दौरान मारपीट और असलहा प्रदर्शन की घटना का आरोप है । पुजारी हेमंत दास के ड्राइवर राजू यादव की तहरीर पर थाना राम जन्मभूमि में मामा दास उर्फ प्रभु राम तिवारी, मनोज दास, आशीष दास, जितेंद्र दास और हनुमान दास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष राम जन्म भूमि का कहना कि मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार विधिक कार्रवाही की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version