Home Uncategorized हनुमानगढ़ी में मत्था टेक भाजपा महानगर कमेटी ने लिया आशीर्वाद

हनुमानगढ़ी में मत्था टेक भाजपा महानगर कमेटी ने लिया आशीर्वाद

0

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त महानगर कमेटी ने मंगलवार को अयोध्या हनुमानगढ़ी में मत्था टेककर महाबली हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पूर्व कमेटी के सदस्यों का बिरला मंदिर में अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया, जहां नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की नई महानगर कमेटी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

वहीं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से महानगर में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाया जाएगा।

इस दौरान तिलकराम मौर्य, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, रामप्रीत वर्मा, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, रीना द्विवेदी, अरविंद सिंह, हरिभजन गौड़, रवि शर्मा, प्रवीण दुबे, प्रदीप यादव, शिवम शुक्ला, स्वाति सिंह, गरिमा मौर्य, सर्वज्ञ सिंह, विपिन सिंह, विनय निषाद, अमित कुमार मिश्र, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, कपिल देव वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version