Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावृद्धा आश्रम में मनाया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने अपना जन्मदिन

वृद्धा आश्रम में मनाया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने अपना जन्मदिन

अयोध्या। पूरा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने अपना 31 वां जन्मदिन अयोध्या के नया घाट स्थित श्रावण कुंज के बगल वृद्धा आश्रम में वृद्धा महिलाओं के साथ मनाया। इस जन्मदिन के अवसर पर वृद्धा आश्रम की सभी माताओं को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने सामग्री बांटी औऱ सभी ने शिवेंद्र सिंह को अपना आशीर्वाद दिया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने अपने 31 में जन्मदिन के अवसर पर बताया कि सभी लोग जिस तरह से अपना जन्मदिन होटलों में मना कर पैसे बर्बाद करते हैं। अपना जन्मदिन वृद्ध आश्रम में माताओं के साथ मना कर सेवा भाव के रूप में मनाये तकि माताओं की सेवा कर उनका आशीर्वाद लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments