Thursday, July 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजयुमो प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह ने शुरू किया ‘पंचवटी वृक्षारोपण अभियान’

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह ने शुरू किया ‘पंचवटी वृक्षारोपण अभियान’


◆ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया पौधरोपण अभियान


अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों में पंचवटी वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत हुई। अपराजिता फाउंडेशन के सहयोग से संचालित इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-संतुलित अयोध्या के निर्माण का संकल्प साकार करना है। अभियान के तहत आम, आँवला, अमरूद, जामुन और नीम जैसे पर्यावरण एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का पंचवटी स्वरूप में रोपण किया गया। आयोजकों के अनुसार इन पौधों के माध्यम से जैव विविधता को बढ़ावा देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।



अभियान के प्रथम चरण में दतौली, दुगवा रहीमपुर, सरायरासी, बिलहरघाट, पूरा बाजार (ऐमी-अल्लापुर मार्ग), सिरसिंडा, सनैथू, पुरसाये रसूलाबाद, नारा, कर्मा, संत नगर (पूरा बाजार), रामपुर सरधा, अलावलपुर, सरायरासी मांझा, अवधकापुर, तुलसी कन्या एवं विद्या मंदिर सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान स्थानीय प्रभारियों, स्वयंसेवकों और नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि अयोध्या के प्रत्येक क्षेत्र को हरित बनाना और प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पंचवटी वृक्षारोपण अभियान को जिले के सभी मंडलों और ग्राम पंचायतों तक विस्तारित किया जाएगा।

अपराजिता फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि अभियान के अंतर्गत लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखरेख के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि यह पहल केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रहकर वृक्ष संरक्षण का स्थायी जनआंदोलन बन सके।

फाउंडेशन ने नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से एक व्यक्तिएक पंचवटी के संकल्प के साथ अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments