◆ श्री राम चिकित्सालय के सामने पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र करेंगे स्वागत
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 12 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रामनगरी में उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही हैं और शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


