Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के चुने जाने  पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के चुने जाने  पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह


अयोध्या में मिठाई बांटकर जताई खुशी


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के चुने जाने के बाद अयोध्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालयों और नेताओं के कैंप कार्यालयों पर हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज स्थित अपने कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और नितिन नबीन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी को एक अनुभवी और संगठन के प्रति समर्पित नेतृत्व मिला है, जिससे भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी देशभर में और अधिक मजबूत होगी।



जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना संगठन के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में पार्टी का विस्तार और जनसंपर्क अभियान और प्रभावी होगा।

सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं के साथ हर्ष व्यक्त किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि नितिन नबीन का चयन पार्टी की लोकतांत्रिक परंपरा और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से भाजपा के कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ जनसेवा में जुटेंगे।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन का मार्गदर्शन पार्टी के लिए प्रेरणादायी होगा। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि उनके चुने जाने से संगठन को नई गति मिलेगी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।

मौके पर शक्ति सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह अभिषेक मिश्र,  शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्र, राघवेन्द्र पाण्डेय, कष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, अभय सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अखंड सिंह डिम्पल, स्वपनलि श्रीवास्तव, बब्लू मिश्र, सुनील पाण्डेय, अवनीश कुमार, सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments