Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या वोटर चेतना महाअभियान के दूसरे चरण में नवमतदाताओं से सम्पर्क करेंगे भाजपाई

वोटर चेतना महाअभियान के दूसरे चरण में नवमतदाताओं से सम्पर्क करेंगे भाजपाई

0

अयोध्या। भाजपा के वोटर चेतना अभियान का दूसरा चरण 25 व 26 नवंबर को आयोजित होगा। अभियान के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगी जो नए मतदाताओं को जोडेंगी। भाजपा के कार्यकर्ता बूथ पर मौजूद रह कर नवमतदाताओं को भाजपा सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में उन्हें अवगत कराएगी। भाजपा महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने अभियान की तैयारी को लेकर करिअप्पा नगर मंडल के अंबेडकर नगर शक्ति केंद्र के बूथ नंबर 22 , 23, 24 व 25 पर बैठक किया।  इन बूथों पर सघन जनसंपर्क करके युवाओं को वोटर बनने के लिए प्रेरित किया। महानगर प्रभारी व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बस्तीयों में जाकर घर-घर सम्पर्क कर परिवार के वे सदस्य जो मतदाता बनने से छूट गए हैं उन्हें इसके लिए जागरूक किया। इससे पूर्व जनपद आगमन पर भाजपा महानगर प्रभारी ने हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन किया।

इस दौरान महानगर प्रभारी ने कहा कि  भाजपा का कार्यकर्ता संपर्क संवाद व प्रवास के माध्यम से हमेशा जनता के बीच रहता है। चुनाव में बूथ मैनेजमेंट का सबसे बड़ा महत्व होता है। पार्टी के कार्यकर्ता अपने बूथों पर 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके युवाओं से संपर्क करें व मतदाता बनने में मदद करें। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव में विजय का आधार बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर करता है।  वाटर चेतना अभियान को लेकर सभी कार्यकर्ता अपने पूरे सामर्थ्य से कार्य करें। नवमतदाताओं को पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराएं।

 इस अवसर पर रवि सोनकर, शैलेंद्र कोरी, तिलकराम मौर्या, राम सिंह निषाद, राम आशीष निषाद, जितेंद्र निषाद, हेमंत निषाद, अंकुर निषाद, सर्वेश गुप्ता, तेज नारायण आदि लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version