◆ केन्द्र व प्रदेश सरकार ने काराया अयोध्या का चर्तुदिक विकास – सांसद
अयोध्या। वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन पूजन के बीच विधानसभा रूदौली के भैरव धाम में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन लोक सभा चुनाव संयोजक डा बाके बिहारी मणि त्रिपाठी व प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री ने किया। लोक सभा चुनाव के संचालन के लिए हर विधानसभा में पार्टी चुनाव कार्यालय खोल रही है। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद सभा का अयोजन किया गया।
