Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालोक सभा के चुनाव संचालन के लिए भाजपा ने रूदौली में खोला...

लोक सभा के चुनाव संचालन के लिए भाजपा ने रूदौली में खोला चुनाव कार्यालय


◆ केन्द्र व प्रदेश सरकार ने काराया अयोध्या का चर्तुदिक विकास – सांसद


अयोध्या। वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन पूजन के बीच विधानसभा रूदौली के भैरव धाम में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन लोक सभा चुनाव संयोजक डा बाके बिहारी मणि त्रिपाठी व प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री ने किया। लोक सभा चुनाव के संचालन के लिए हर विधानसभा में पार्टी चुनाव कार्यालय खोल रही है। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद सभा का अयोजन किया गया।

सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा अयोध्या चर्तुदिक विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराया गया है। रामनगरी के विकास के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। पयर्टन को बढ़ाना देने के लिए श्रद्धालुओं को विश्व मानकों के अनुसार सुविधाएं दी जा रही है। अयोध्या में एयरपोर्ट व विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन से अयोध्या को पूरे देश से जोड़ा गया है। रामनगरी विश्व की धार्मिक राजधानी के रूप में उभरा है। सरकार के सर्वांगीण, सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि इससे कोई पात्र व्यक्ति छूट न पाए।

लोक सभा चुनाव प्रभारी डा बीबी मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम जनता में उत्साह का माहौल है। लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को बिना भेदभाव लाभ मिला है। कार्यकर्ता विभिन्न अभियानों के तहत घर-घर सम्पर्क कर लाभार्थियों से लगातार सम्पर्क कर रहे है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, महामंत्री राघवेंद्र पांडे विधानसभा प्रभारी कमला शंकर पांडे, संयोजक ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, पूर्व विधायक आचार्य रामदेव, शीतला प्रसाद शुक्ला, रघुनंदन चौरसिया, अशोक कसौधन, शिव गोविंद पांडे, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रभान पासवान, राम नवल लोधी, सुधीर गुप्ता, कैलाश वर्मा, पप्पू वर्मा, मंसाराम रावत, सुनील लोधी, किशन लाल लोधी, निर्मल शर्मा, शेखर गुप्ता, विजय शंकर शुक्ला, संतोष मिश्रा, राजकिशोर सिंह, राजेश गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव, आलोक यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालजीत सिंह, सुमन पासवान, माधुरी सिंह, मंगला देवी, सरिता बंसल सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, बीडिया, आमजन सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments