Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपाईयों ने गांधी व शास्त्री जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

भाजपाईयों ने गांधी व शास्त्री जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

0

◆ सिविल लाइन गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण


अयोध्या। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने शक्ति केन्द्रों, मण्डलों, तथा सिविल लाइन व सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर दोनों महापुरूषों के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सिविल लाइन गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर भाजपा के कार्यकताओं ने माल्यापर्ण किया।



इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी हमारी जीवनशैली को और बेहतर करने में सहायक है। स्वतंत्रता आन्दोलन में महात्मा गांधी के योगदान को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है। लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा देश की अखंडता तथा सुरक्षा में किए गए कार्य उनके द्वारा दिया गया जय जवान जय किसान का नारा आज लोगों के जेहन में देश भक्ति का भाव जाग्रत करता है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा के रास्ते अंग्रेजों को परास्त किया था। उनके विचार आज भी शोध का विषय है। सत्य की राह पर चलते हुए हम समाज को नयी दिशा दे सकते है। महात्मा गांधी के जीवन के विषय का अध्ययन युवाओं के भीतर राष्ट्रप्रेम के भाव को जागृत करता है।

            सहादतगंज कार्यालय पर अयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि स्वच्छ समाज की परिकल्पना महात्मा गांधी जी के विचारों का हिस्सा है। महात्मा गांधी कहते थे स्वच्छता से स्वास्थ्य व चरित्र का विकास होता है। गांवों में कृषि उत्पादकता को विकसित करने में महात्मा गांधी ने जोर दिया था। गांवों का विकास व कृषि उत्पादकता आर्थिक विकास के लिए आवश्यक पहलू है।

            इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, पार्षद रिंकू सिंह, शैलेन्द्र कोरी, अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, तिलकराम मौर्या  वासुदेव मौर्या, हर भजन गौड़, विकास सिंह, बृजेन्द्र सिंह, सचिन सरीन, रीना द्विवेदी, शकुन्तला गौतम, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version