Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का शाहगंज में हुआ स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का शाहगंज में हुआ स्वागत

0

शाहगंज (अयोध्या)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हरिंग्टनगंज से कार्यकर्ताओं से मिलकर लौटते समय शाहगंज के मुकीमपुर निवासी एडवोकेट विवेक पांडेय उर्फ राहुल के आवास पर भी जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। पार्टी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है और हर कार्यकर्ता संगठन की ताकत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं के कारण देश और प्रदेश में विकास की नई दिशा तय हुई है। केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने शाहगंज स्थित हनुमानगढ़ी समेत अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन कर प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर सालिकराम पांडेय, देवप्रभाकर पांडेय, छोटे लाल, जगदीश दुबे, जितेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, केशव जी, राहुल चौहान, राघवराम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version