Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर महिला दिवस पर सामुदायिक बैठक, मुसहर समुदाय की प्रधान सम्मानित

महिला दिवस पर सामुदायिक बैठक, मुसहर समुदाय की प्रधान सम्मानित

0

अंबेडकर नगर। कटेहरी ब्लॉक के चिउटीपारा ग्राम पंचायत स्थित श्रवण धाम में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीवन ज्योति सेवा संस्थान की ओर से सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाया। आज सरकारी नौकरियों और पंचायतों में भी महिलाओं को समुचित भागीदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभानी चाहिए तथा देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, यौन हिंसा और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समाज को एकजुट होना होगा।

महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली श्रीमती एस.के. शर्मा ने कहा कि जब तक महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगी, तब तक दहेज उत्पीड़न, यौन हिंसा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखना पड़ेगा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अयोध्या मंडल की पहली मुसहर समुदाय की प्रधान शकुंतला वनवासी को डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान की रक्षा, जाति-धर्म के आधार पर नफरत समाप्त करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा बाल विवाह मुक्त समाज की स्थापना के लिए शपथ ली। इस अवसर पर मुसहर समाज के जिला अध्यक्ष रामअवध वनवासी, राजेश वनवासी, रेणु देवी, माया देवी, सुमन देवी, गायत्री देवी, गुड्डी, सुनीता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version