Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा महानगर के तीन मंडलों की कमेटी घोषित

भाजपा महानगर के तीन मंडलों की कमेटी घोषित

0

◆ हर मंडल में बनाए गए 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री , युवाओं व महिलाओं को भी मिली जगह


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी महानगर के तीन मंडलों — पूरा मंडल, देवकाली मंडल और करियप्पा मंडल — की कमेटियों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के अनुमोदन व क्षेत्रीय कार्यालय की संस्तुति के बाद संबंधित मंडल अध्यक्षों द्वारा की गई।

प्रत्येक मंडल कमेटी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, आईटी संयोजक और सोशल मीडिया संयोजक की नियुक्ति की गई है। कमेटी में युवा और महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

पूरा मंडल में उपाध्यक्ष पद पर राम गोपाल मांझी, संतराम दास, रमेश वर्मा, सुभागा निषाद, रेनू पाण्डेय, अभिषेक सूर्यवंशी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि महामंत्री के रूप में राजेश पाठक और संतोष कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।

देवकाली मंडल में उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, चंदन कसेरा, पूजा रावत, विजय लक्ष्मी सिंह, दीपक पाण्डेय और त्रिपुरारी सिंह बनाए गए हैं। महामंत्री पद की जिम्मेदारी स्वपनिल श्रीवास्तव और प्रांशु अग्रवाल को सौंपी गई है।

करियप्पा मंडल में उपाध्यक्ष शिवेन्द्र शुक्ला, नीलकमल अग्रवाल, अनीता द्विवेदी, हुकुमकेश पाण्डेय, जितेन्द्र निषाद और दिनेश कन्नौजिया को नियुक्त किया गया है, वहीं महामंत्री पद पर निशांत गुप्ता और वीरेंद्र वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा, भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है जहां संगठन की नींव मजबूत होती है। मंडल स्तर पर की गई इन नियुक्तियों से न सिर्फ संगठन की जड़ें और गहरी होंगी, बल्कि हर बूथ तक पार्टी की नीतियां पहुंच सकेंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version