Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मानवता शर्मशार :  कैंसर पीड़िता बुजुर्ग को बीच रास्ते में छोड़ गए...

मानवता शर्मशार :  कैंसर पीड़िता बुजुर्ग को बीच रास्ते में छोड़ गए परिजन, इलाज के दौरान मौत

0

◆ गले में थे गंभीर घाव, ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस


अयोध्या। दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के पास एक बुजुर्ग महिला को रात के अंधेरे में बेसहारा हालत में फेंक जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार/गुरूवार रात करीब दो बजे दो महिलाएं और एक पुरुष रिक्शा से पहुंचे और बुजुर्ग महिला को उतारकर वहां छोड़ दिया। उनमें से एक महिला ने पलटकर बुजुर्ग का चेहरा देखा, फिर तीनों बिना कुछ कहे वहां से चलते बने।



घटना की जानकारी गुरूवार सुबह करीब 10 बजे दर्शन नगर चौकी पुलिस को मिली, जिसके बाद बुजुर्ग महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जिसकी इलाज के दौरान शाम को मौत हो गई। चौकी प्रभारी जगन्नाथ मणि त्रिपाठी ने बताया कि बुजुर्ग माता की सेवा मानवता के आधार पर की गई। मृतका के गले पर घाव था जो कैंसर लग रहा था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है, लेकिन अंधेरा और दूरी अधिक होने के कारण ई-रिक्शा और उसमें सवार लोगों की शिनाख्त फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। अभी बुर्जुग महिला के परिजनों की पहचान करने का प्रयास पुलिस कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version