Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिकाय चुनाव के चेयर मैन और सभासद पद के लिए प्रत्याशी चयन...

निकाय चुनाव के चेयर मैन और सभासद पद के लिए प्रत्याशी चयन सम्बन्धी भाजपा कोर कमेटी की बैठक आयोजित


◆ अध्यक्ष पद के लिए 16 और सभासद पद के लिए 78 प्रत्याशियों ने आवेदन किया


अंबेडकर नगर।  जिला मुख्यालय अकबरपुर की नगर निकाय चुनाव के चेयर मैन और सभासद पद के लिए प्रत्याशी चयन सम्बन्धी कोर कमेटी की बैठक भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में नगर चुनाव संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय के संचालन और नगर निकाय प्रभारी भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

        कोर कमेटी को सम्बोधित करते हुए नगर निकाय प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के चयन पारदर्शी और निष्पक्ष किया जाना चाहिए उससे ही भाजपा प्रत्याशी की जीत तय होगी।कहा कि भाजपा जनपद मुख्यालय की नगर पालिका होने के नाते इस नगर पालिका पर खासा ध्यान दे रही है।नगर में सभी प्रकार की सर्वे के आधार पर ही चेयर मैन का प्रत्याशी उतारेगी।

         कोर कमेटी के बैठक की जानकारी देते हुए नगर चुनाव संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि नगर कोर कमेटी में शामिल पदाधिकारियों ने नगर के एक एक वार्ड के सभासद प्रत्याशियों की नामों पर बारीकी से विस्तृत चर्चा कर वरीयता क्रम में नामों को अन्तिम रूप दिया।भाजपा चेयर मैन पद के प्रत्याशी की चयन में विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान रख रही है।कई वार्डों के प्रत्याशियों के चयन में कोर कमेटी को काफी माथा पच्ची करना पड़ा।भाजपा जीताऊं प्रत्याशियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद ही नामों को तय कर रही है।उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 16 और सभासद पद के लिए 78 प्रत्याशियों ने आवेदन किया है।जिस पर कोर कमेटी ने वृहद स्तर पर विचार कर सूची जिला कोर कमेटी को बुधवार को आगे की कार्यवाही के लिए सौंप देगी।

        कोर कमेटी में मुख्य रूप से स्थानीय निकाय जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव,पूर्व प्रत्याशी धर्म राज निषाद,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह,जिला मंत्री दीपक तिवारी,जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल,नगर मण्डल प्रभारी अनंत राम मिश्र,भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments