Tuesday, July 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्कूल से लौट रहे छात्र को बाइक सवार ने रौदा मौत

स्कूल से लौट रहे छात्र को बाइक सवार ने रौदा मौत

आलापुर अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ,बिडहर घाट  तिराहा पर अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से स्कूल से लौट रहे छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आदित्य उम्र लगभग 8 साल पुत्र दिनेश सत्य साईं एकेडमी का छात्र है। छुट्टी होने के उपरांत वह स्कूल से घर लौट  रहा था कि तभी बिडहर घाट से जहांगीरगंज की ओर आ रहे बाइक सवार ने छात्र को रौंद दिया जिसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बाइक सवार को दबोचा । पुलिस टीम  सूचना पर मौके पहुंचकर बाइक सवार युवक को हिरासत में लिया। परिजनों में पूरी तरह से कोहराम मचा हुआ है। आदित्य दिनेश के तीन संतानों में दूसरे नंबर का पुत्र था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments