Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मानदेय भुगतान पर सख्ती, लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी

मानदेय भुगतान पर सख्ती, लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी

0
ayodhya samachar

अम्बेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को संविदा एवं आउटसोर्सिंग कार्मिकों के मानदेय/वेतन भुगतान की समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्मिकों का भुगतान समय से हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित विभागाध्यक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जनपद के सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों में कार्यरत कार्मिकों के भुगतान की स्थिति से अवगत कराया। अधिकांश विभागों में मार्च 2026 तक का मानदेय भुगतान किए जाने की जानकारी दी गई, लेकिन कुछ विभागों में भुगतान लंबित पाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित भुगतान तत्काल प्रभाव से कराया जाए और आवश्यक पत्राचार में किसी प्रकार की देरी न हो। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में भुगतान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्मिकों की उपस्थिति भी समय से प्रेषित की जाए, ताकि भुगतान प्रक्रिया प्रभावित न हो।
सीडीओ ने ईपीएफ समेत अन्य देय सुविधाओं को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी वेंडर कार्मिकों के अंशदान और लाभ समय पर जमा कराएं। यह शासन की प्राथमिकता में है और मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन अनिवार्य है।
बैठक में मौजूद कार्मिकों की समस्याएं भी सुनी गईं। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, उपनिदेशक कृषि, बीएसए, डीआईओएस, जिला आबकारी अधिकारी समेत कई अधिकारी और बड़ी संख्या में संविदा व आउटसोर्सिंग कार्मिक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version