Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान में झोंकी ताकत

भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान में झोंकी ताकत

0

◆ हर बूथ पर बनाएं जाएंगे दो सौ सदस्य, वार्डो में लगेंगे सदस्यता कैम्प, घर-घर होगा सम्पर्क


अयोध्या। भाजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कई स्थानों पर कैम्प लगा कर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए महापौर के कैम्प कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा पदाधिकारियों तथा पार्षदों की बैठक की गई। जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र तथा अवध क्षेत्र सदस्यता अभियान के सहसंयोजक नीरज सिंह ने बीकापुर में बाबा विश्वनाथ पीजी कालेज में कैम्प लगाकर छात्र-छात्राओं को भाजपा का सदस्य बनाया। नंदीग्राम में घर-घर सम्पर्क अभियान चला कर ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारों की पार्टी है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित के सर्मपित है। सरकार की हर नीति ने भारत प्रथम के संकल्प को स्थापित किया गया है। सरकार योजनाओं के माध्यम से सर्वासमावेशी, सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी विकास किया है। जिसका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिला है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारों में हुए बदलाव को हर व्यक्ति ने महसूस किया है। इन बदलाव तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में भाजपा के प्रति उत्साह है। जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सदस्यता के माध्यम से देश को एक सूत्र में बांध रही है।

महापौर के कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि छोटी टोलियां बना कर घर-घर सम्पर्क कर सदस्यता अभियान चलाया जाए। क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्ति से सम्पर्क अवश्य करें। घर-घर सम्पर्क के दौरान उन्हें साथ रहने का अनुरोध करें। कार्यकर्ता हर घर सम्पर्क करने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान में तेजी लाएं। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कार्यकताओं के संकल्प तथा सर्मपण से आज भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है। हर बूथ पर न्यूनतम दो सौ सदस्य बनाना अनिवार्य है। महानगर के सभी 60 वार्ड में सदस्यता को लेकर कैंप लगाए जाएं। जहां अधिक से अधिक सदस्यता कराई जाए। बैठक में उपसभापति जय नारायण सिंह रिंकू, शैलेंद्र कोरी आकाश मणि, चंदन सिंह, अनिल सिंह, मनीष सिंह, विजेंद्र सिंह सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे।

बीकापुर में आयोजित कैम्प में युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील मिश्रा, नगर पंचायत बीकापुर अध्यक्ष राकेश पांडे राणा, पवन चौरसिया, भरत, मुकुल आनंद, अनिल उपाध्याय, अंकित गुप्ता, अनुपम मिश्रा, राजू सिंह, शिवकुमार, दिग्विजय सिंह सहित पार्टी  पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version