Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याध्वजारोहण से पहले शहर में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने निकाली रैली

ध्वजारोहण से पहले शहर में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने निकाली रैली


नगर निगम की तैयारियाँ तेज, वेंडर्स से भी सहयोग की अपील


अयोध्या। आगामी 25 नवंबर को श्रीरामजन्मभूमि परिसर में होने वाले धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम के मद्देनज़र नगर निगम ने शहर में स्वच्छता अभियान को तेज कर दिया है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर शहरवासियों को सफाई के प्रति जागरूक किया।

सुबह नौ बजे राम की पैड़ी पर हुए आयोजन में तुलसी कन्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शिवदयाल जयसवाल इंटर कॉलेज, जनता अवध इंटर कॉलेज, राजगोपाल संस्कृत महाविद्यालय सहित अनेक शिक्षा संस्थानों के छात्र एकत्र हुए। कार्यक्रम के दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने छात्रों से संवाद कर स्वच्छता बनाए रखने के उपाय बताए और उन्हें घर, स्कूल तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।

रैली राम की पैड़ी से लता चौक होते हुए छोटी देवकाली मंदिर तक पहुंची। इस दौरान छात्रों ने स्वच्छ अयोध्यासुंदर अयोध्या,” “कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में,” और प्लास्टिक मुक्त शहर जैसे नारे लगाए। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडे ने बताया कि रैली में महापौर के साथ नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार भी शामिल रहे। पार्षद, अधिकारी और विद्यालय प्रतिनिधि भी साथ चले। वहीं नगर के 60 वार्डों में विशेष सफाई अभियान जारी रहा।


वेंडर्स से सहयोग की अपील


स्वच्छता अभियान के तहत रामकथा पार्क में महापौर ने शहर के वेंडर्स से मुलाकात की। उन्होंने दुकानों और ठेलों के आसपास सफाई बनाए रखने, डस्टबिन रखने और ग्राहकों को उसका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

पार्षद विनय जायसवाल ने वेंडर्स से फुटपाथ के किनारे व्यवस्थित रूप से ठेला लगाने की अपील की। अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी दी और बताया कि बैंक में हर मंगलवार नगर निगम का एक कर्मचारी वेंडर्स की सहायता के लिए मौजूद रहेगा।

अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने कहा कि स्वच्छता केवल संस्था नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में जोनल अधिकारी अशोक गुप्त के संचालन में पार्षद और प्रतिष्ठित नागरिक भी मौजूद रहे।

शहर में जारी विशेष स्वच्छता अभियान को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासन दोनों में सक्रियता देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments