Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबसखारी पुलिस ने अपहृता युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को...

बसखारी पुलिस ने अपहृता युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार


बसखारी अंबेडकर नगर। अपहृता युवती को सकुशल पूर्वक बरामद करने के साथ गैर प्रांत के आरोपी युवक को बसखारी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बीते पांच नवंबर का बसखारी थाना क्षेत्र के कस्बे का बताया जा रहा है।जब एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गयी थी। युवती के परिजनों ने संभावित जगहों पर पूछताछ व खोजबीन शुरू की तो पता चला कि जायरीन मोहम्मद आफताब पुत्र साहेबजान निवासी जयनगर मधुबनी बिहार युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तत्पश्चात उसी दिन अपहृता के पिता ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाया था। पुलिस युवती की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर ही रही थी कि इसी बीच मंगलवार को डोडो तिराहे पर एक युवक व एक युवती के संदिग्धावस्था में डोडो तिराहे पर होने की सूचना बसखारी पुलिस को मिली। जिस पर उपनिरीक्षक अरुण कुमार ने पुलिस बल के साथ डोडों तिराहे से घेराबंदी करते हुए अपहृता को बरामद कर लिया तथा आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि अपहृता को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के कलमबंद बयान के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments