अयोध्या। रानीबाजार स्थित एक होटल में आजाद समाज पार्टी काशीराम के तत्वावधान में बहुजन मसीहा कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिलाध्यक्ष देवेशकुमार ‘पिंटू’ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेशमहामंत्रीयशवंतमौर्य तथा विशिष्ट अतिथि मंडलप्रभारीमनोजचौधरी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष देवेश कुमार ‘पिंटू’ ने कहा कि कांशीराम जी ने सामाजिक न्याय और बहुजन उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है और आगामी जिला पंचायत चुनाव में पूरे दमखम के साथ हिस्सा लेगी। कार्यक्रम में जिलाप्रभारीसुरजीतचौधरी, एड. विनयवर्मा, मंडलप्रभारीमनोजचौधरी, जिलामहासचिवअजयआजाद, जिलाउपाध्यक्षराजारामरावत, अनिलगौतम, विधानसभाअध्यक्षसत्यमचौधरी, शानूहाशमी, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के अंत में सभी ने कांशीराम जी के आदर्शों पर चलने और सामाजिक समानता के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।