Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअयोध्या समाचार की खबर पर लगी मुहर,पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी पर भाजपा...

अयोध्या समाचार की खबर पर लगी मुहर,पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी पर भाजपा ने लगाया दांव

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। आखिरकार अयोध्या समाचार की खबर पर मोहर लग ही गयी। आगामी रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी नामांकन करेगी जिसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।जिससे सभी अटकलो पर विराम लग गया है। जलालपुर नगर पालिका के चुनाव मे पार्टियों से दावेदारो की काफी मारामारी थी लेकिन ज्यो ज्यो नामांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुँच रही है वैसे ही सभी तस्वीरें साफ होती हुई दिखाई पड रही है। फिलहाल समाजवादी पार्टी की तरफ से पूर्व चेयरमैन अबुल बसर अंसारी की पत्नी खुर्शीदा जहाँ ने बीते गुरुवार को नामांकन किया वही शनिवार को निवर्तमान चेयरमैन फरजाना खातून पत्नी कमर हयात नामांकन करेगी। लेकिन भाजपा की तरफ से प्रत्याशी को लेकर काफी ऊहापोह की स्थिति रही कौन चुनाव लडेगा जिसको लेकर तमाम अटकले लगायी जा रही थी। सप्ताह भर पूर्व ही अयोध्या समाचार ने खबर छापी थी कि पूर्व जिलाध्यक्ष पर दांव लगा सकती है भाजपा, अब खबर की पूर्णतः पुष्टि हो चुकी है कि पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी शोभावती आगामी रविवार को नामांकन करेगी जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। भाजपा जिला संयोजक स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ सुरेश अग्रहरि ने बताया कि रविवार को भाजपा प्रत्याशी द्वारा नामांकन किया जायेगा 10.30बजे नगर के सरस्वती शिशु मंदिर से जुुलूस निकलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments