◆ नागपंचमी और सोमवार के संगम पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राम मंदिर में भी दिखा उत्साह
अयोध्या । सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन संयोग पर सोमवार को रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही सरयू तट और प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। सरयू में स्नान-ध्यान के बाद भक्तों ने शिवालयों का रुख किया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से अयोध्या की गलियां गूंजती रहीं।
श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाने के बाद प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने की थी। नागपंचमी और सोमवार के एक साथ पड़ने के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चरणबद्ध प्रवेश की व्यवस्था की गई।
नागेश्वरनाथ के अलावा क्षीरेश्वरनाथ, पंचमुखी महादेव, झारखंडेश्वर और रुद्रेश्वर महादेव समेत अन्य शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन कर सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और देश की खुशहाली की कामना की।
राम मंदिर में भी दिखा भक्ति का उत्साह
