Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी देशभक्ति की झलक

स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी देशभक्ति की झलक

0

अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखंड भारत वीर योद्धा समिति, साहबगंज की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में परिषद के प्रदेश महासचिव सूर्यभान सिंह, अमरदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों और टाइम्स नाउ चैनल के मंडल प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया।

बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि अखंड भारत वीर योद्धा समिति पिछले 11 वर्षों से स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त और 26 जनवरी को सुबह ध्वजारोहण किया जाता है। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से परिचित कराना और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। इस दौरान समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version