Home News प्रदेश पासपोर्ट कार्यालय में आधार सेवाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पासपोर्ट कार्यालय में आधार सेवाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

◆ अधिकारियों और कर्मचारियों को आधार की नई व्यवस्थाओं व प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी


लखनऊ। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ में गुरुवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आधार सेवाओं से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आधार की नवीनतम व्यवस्थाओं, सेवाओं, सुरक्षा उपायों और प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा कर्मचारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करना था।

कार्यक्रम में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ से निदेशक आकाश दीप, उप निदेशक आदित्य बाजपेयी, सहायक प्रबंधक ऐमन परवेज तथा सहायक प्रबंधक हेमंत कुमार मिश्रा ने भाग लिया। उन्होंने आधार नामांकन, आधार अद्यतन, प्रमाणीकरण सेवाओं, सुरक्षा मानकों तथा आधार से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान अधिकारियों ने पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। कार्यक्रम में आधार सेवाओं के प्रभावी उपयोग और नागरिकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अधिकारियों और कर्मचारियों के ज्ञान एवं दक्षता में वृद्धि करते हैं। उन्होंने कहा कि आधार संबंधी नवीनतम जानकारी मिलने से पासपोर्ट सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यकुशलता को और बेहतर बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इसे उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version