Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर विश्व पर्यावरण दिवस पर किछौछा में चला जागरूकता अभियान, गौशाला परिसर में...

विश्व पर्यावरण दिवस पर किछौछा में चला जागरूकता अभियान, गौशाला परिसर में हुआ वृक्षारोपण

0

बसखारी अंबेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
भाजपा सरकार द्वारा संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सदाबृक्ष राजभर, नगर पंचायत के सभासदों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कर्मचारियों, सभासदों एवं कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। स्वच्छ वायु, स्वस्थ वातावरण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण देने के लिए वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर सभासद मायाराम, प्रदीप कुमार, लालमन रावत, मोनू निषाद, सुभाष निषाद, सूर्यलाल उपाध्याय, दस्तगीर अहमद, लिपिक अभिषेक यादव, कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version