Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गंगा तट पर जागरूकता व वृक्षारोपण...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गंगा तट पर जागरूकता व वृक्षारोपण कार्यक्रम

0

अयोध्या। जिला गंगा समिति अयोध्या के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ब्लॉक सोहावल स्थित गंगा ग्राम मंगलसी के पुराना घाट पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं, अध्यापकों एवं आमजन को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या और अध्यापकों द्वारा छात्राओं को स्वच्छता के महत्व पर प्रेरित करने के साथ हुई। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने मिलकर पुराना घाट मंगलसी की सफाई की और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि इच्छा राम प्रियदर्शी ग्राम सचिव मंगलसी, विशिष्ट अतिथि रमेश कुमार बीडीसी ग्राम लाखौरी, कुलभूषण साहू अध्यक्ष दाना पानी सेवा संस्थान, श्वेता साहू जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, सहायक समन्वयक जलज जय प्रकाश श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक, शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

दाना पानी सेवा संस्थान के अध्यक्ष कुलभूषण साहू ने कहा कि नदियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और इन्हें स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी को प्रयास करना होगा। जिला परियोजना अधिकारी श्वेता साहू ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गांवों एवं नदियों को स्वच्छ बनाना है और लोगों को सफाई के महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान में शामिल होकर नमामि गंगे को मजबूत करें।

इस कार्यक्रम में आरडी इंटर कॉलेज सूचितागंज, आदि शक्ति इंटर कॉलेज तहसीलपुर, सुखदेव इंटर कॉलेज आवमपुर सोहावल सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में जिला परियोजना अधिकारी ने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई और यह संकल्प लिया कि वे न केवल अपने घर और विद्यालय को स्वच्छ बनाएंगे बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version