Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि की पांच विषयों की प्रवेश परीक्षा सम्पन्न

अवध विवि की पांच विषयों की प्रवेश परीक्षा सम्पन्न

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के पांच विषयों की दो पालियों में प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। इसमें 4371 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 971 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में एलएलएम, बीफार्मा व एमएड की प्रवेश परीक्षा में 1386 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 1122 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वही द्वितीय पाली में एलएलबी एवं डीफार्मा में 2985 परीक्षार्थियों में से 2278 ने परीक्षा दी। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देशन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ, प्रवेश समन्वयक प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, उप समन्वयक प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, डॉ0 वंदना रजंन, डॉ0 सुधीर श्रीवास्तव, डॉ0 त्रिलोकी यादव, डॉ0 प्रशांत सिंह ने दोनो पालियों की प्रवेश परीक्षा का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दोनों पालियों की परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी कराई गई। इसके उपरांत ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शीपूर्ण कराने के लिए छह केन्द्रों पर 12 पर्यवेक्षक तैनात रहे। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय की पांच विषयों की प्रवेश परीक्षा दोनों पाली में सकुशल सम्पन्न हो गई। विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा परिसर के दोनों पालियों की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments